लाल साड़ी और माथे पर टीका लगाए पूरी तरह शिवभक्ति में लीन दिखीं प्रियंका गांधी, तस्वीर वायरल
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, क्या आम-क्या खास सभी बाबा की भक्ति में रंगे दिखाई दिए। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज भोलेनाथ के मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और साथ ही उन्होंने देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने अपने इंस्ट्रागाम पर शिव की पूजा को करते हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की है।

प्रियंका गांधी ने की शिव मंदिर में पूजा
लाल रंग की साड़ी, गले में माला और माथे पर टीका लगाए, पूरी तरह ध्यानमग्न प्रियंका गांधी की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हैं। मालूम हो कि इन दिनों प्रियंका गांधी का हर रूप लोगों को काफी अचरज में डाल रहा है। हाल ही में असम दौरे पर गई प्रियंका गांधी ने वहां भी कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे तो वहीं इससे पहले प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाती देखी गई थीं।

महामृत्युंजय मंत्र
अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने कैप्शन में महामृत्युंजय मंत्र लिखा है। जो कि निम्नलिखित है...
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
- समस्त देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
- देवाधिदेव महादेव की कृपा आप सब पर बनी रहे।

'देशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं'
गौरतलब है कि इससे पहले उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि आप सभी को #महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव! ( देखें राहुल गांधी का Tweet)

'भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था'
आपको बता दें कि वैसे तो हर मास की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मास शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज महाशिवरात्रि है। आज के ही दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन लोग पूरे दिन उपवास रखकर भोलेनाथ की उपासना करते हैं। भगवान शिव तो वैसे भी तंत्र के महादेव हैं, जो अपने भक्तों की हर पुकार को सुनते हैं और उनकी हर तरह से रक्षा करते हैं। ऐसा भीा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिवज्योति प्रकट हुई थी इसलिए यह दिन बहुत ज्यादा पावन है।












Click it and Unblock the Notifications