राहुल गांधी बोले- जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा

प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद आज लखनऊ से चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी यूपी की महासचिव के तौर पर नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आज से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हो चुका है। इस रोड शो को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में काफी तैयारियां की थीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ्तर तक हो रहे इस रोड-शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। पढ़िए, प्रियंका गांधी के रोड शो का पल-पल का लाइव अपडेट।

Priyanka Gandhi Road Show In Lucknow Live Update

LIVE Feed
Feb 11, 2019, 6:12 PM IST

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पार्टी की शुरुआत हुई थी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं रह सकती है
Feb 11, 2019, 5:47 PM IST

करीब पांच घंटे के रोड शो के बाद काग्रेस दफ्तर पहुंचा प्रियंका गांधी का काफिला
Feb 11, 2019, 5:03 PM IST

उत्तर प्रदेश पूर्वी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।
Feb 11, 2019, 4:05 PM IST

बस बर्लिंगटन क्रॉस रोड पहुंची तो वहां बिजली के तारों की वजह से बस को रोकना पड़ा
Feb 11, 2019, 3:32 PM IST

बिजली के तार बीच में आने के कारण राहुल-प्रियंका का रोड शो कुछ देर के लिए रोका गया
Feb 11, 2019, 2:56 PM IST

रोड शो में राफेल विवाद को लेकर कई पोस्टर दिखे, कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर लिखवाया 'चौकीदार चोर है'
Feb 11, 2019, 2:18 PM IST

राहुल-प्रियंका का लखनऊ में 12 किमी लंबा रोड शो, लगे 'चौकीदार चोर' के नारे
Feb 11, 2019, 2:12 PM IST

राहुल-प्रियंका का लखनऊ में 12 किमी लंबा रोड शो, उमड़ा भारी जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
Feb 11, 2019, 2:11 PM IST

राहुल और प्रियंका ने रोड शो के दौरान राफेल विमान का पोस्टर भी दिखाया, 'चौकीदार चोर है' के लगे नारे
Feb 11, 2019, 1:40 PM IST

लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य भी मौजूद, उमड़ा भारी जनसैलाब
Feb 11, 2019, 1:22 PM IST

लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य भी मौजूद, बड़ी संख्या में समर्थक चल रहे हैं साथ
Feb 11, 2019, 1:17 PM IST

लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य भी मौजूद
Feb 11, 2019, 12:55 PM IST

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य भी साथ मौजूद
Feb 11, 2019, 12:24 PM IST

एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका, कुछ देर में शुरू होगा रोड शो, एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ्तर तक होगा रोड शो
Feb 11, 2019, 11:59 AM IST

कुछ ही देर में शुरू होगा रोड शो, जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के स्वागत के लिए की है तैयारी, रोड शो में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद
Feb 11, 2019, 11:40 AM IST

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी, कुछ ही देर में एयरपोर्ट से पार्टी दफ्तर तक शुरू होगा रोड शो
Feb 11, 2019, 11:29 AM IST

लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो, आज से चुनावी अभियान की करेंगी शुरुआत
Feb 11, 2019, 10:33 AM IST

प्रियंका गांधी के रोड शो पर भाजपा का तंज, कहा- ये रोड शो नहीं बल्कि चोर मचाए शोर है, आज लखनऊ के लोग देश के भ्रष्ट लोगों के चेहरे देखेंगे
Feb 11, 2019, 10:28 AM IST

राहुल गांधी ने किया ट्वीट, 'लखनऊ आ रहा हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी साथ होंगे। दोपहर करीब 12 बजे, लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो का आयोजन किया गया है। आप सभी से मिलने को उत्साहित हूं।'
Feb 11, 2019, 10:25 AM IST

प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर लखनऊ शहर में लगे स्वागत के पोस्टर-बैनर, प्रियंका गांधी को बताया मां दुर्गा का रूप
Feb 11, 2019, 10:22 AM IST

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में शहर भर में लगे पोस्टर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगा रोड शो
Feb 11, 2019, 10:20 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वानर सेना की तर्ज पर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई प्रियंका सेना, 'प्रियंका सेना' की टी शर्ट पहने नजर आए कार्यकर्ता
Feb 11, 2019, 10:18 AM IST

लखनऊ में आज प्रियंका गांधी का रोड शो, राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया- दोपहर 12 बजे लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो
Feb 11, 2019, 10:17 AM IST

पूर्वी यूपी की महासचिव के तौर पर नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आज से करेंगी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+