प्रियंका का गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष चुनने को लेकर बयान एक साल पुराना: कांग्रेस

प्रियंका का गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष चुनने को लेकर बयान एक साल पुराना: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका के गांधी परिवार के बाहर से पार्टी अध्यक्ष चुनने की बात से सहमति जताने को लेकर जो खबरें मीडिया में चल रही हैं, वो एक साल पुराने इंटरव्यू के आधार पर हैं। पार्टी ने कहा है कि अभी के हालात को लेकर प्रियंका ने ये बातें नहीं कही हैं, ऐसे में एक साल पुराने बयान को मीडिया में चलाया जाना भाजपा के इशारे पर हो रहा खेल है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसको लेकर कई ट्वीट किए हैं।

 ये भाजपा के इशारे पर हो रहा खेल है

ये भाजपा के इशारे पर हो रहा खेल है

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रियंका को लेकर चल रही इस खबर को लेकर लिखा, नेहरू-गांधी परिवार ने सत्ता के मोह से दूर, सदा सेवाभाव से कांग्रेस को एक सूत्र में बांधे रखा है। 2004 में सोनिया गांधी ने सत्ता की बजाय पार्टी की सेवा चुनी। 2019 में राहुल गांधी ने भी दृढ़ विश्वास की हिम्मत दिखाई और कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हम प्रियंका गांधी की एक वर्ष पुरानी, 1 जुलाई, 2019 की टिप्पणी में अचानक उपजी प्रायोजित मीडिया की रूची के खेल को समझते हैं। ये सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi से सहमत Priyanka Gandhi, गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष की वकालत की | वनइंडिया हिंदी
    राहुल गांधी की पार्टी ही नहीं देश को भी जरूरत

    राहुल गांधी की पार्टी ही नहीं देश को भी जरूरत

    रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा, आज समय मोदी-शाह के भारतीय लोकतंत्र पर किए बर्बरतापूर्ण हमले का सामना करने और निडरता से इससे लोहा लिया जाए। लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के अनथक संघर्ष और संकल्प के गवाह हैं, जिससे उन्होंने इस लड़ाई का नेतृत्व किया है। ना विपरीत स्थिति की परवाह की और ना ही मोदी सरकार के विभत्स हमलों की। यही वह निडरता और अदम्य साहस है जिसकी कांग्रेस को ही नहीं बल्कि देश को सबसे ज्यादा जरूरत है।

    क्या है प्रियंका को लेकर चल रही खबर

    क्या है प्रियंका को लेकर चल रही खबर

    प्रियंका गांधी को लेकर एक खबर चल रही है, जिसके मुताबिक एक इंटरव्यू में उन्होंने गांधी परिवार के बाहर के किसी शख्स को अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति जताई है। इसको लेकर अब पार्टी ने कहा है कि पिछले साल हुए आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व उनके परिवार से बाहर का व्यक्ति संभाले। राहुल की टिप्पणी को लेकर एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वो राहुल से सहमत हैं और परिवार के बाहर से भी किसी शख्स के अंडर काम करने में उनको दिक्कत नहीं होगी। जिसे अब चलाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+