'बहुत शराब पीती हैं प्रियंका गांधी और बदनाम भी हैं, मोदी के खिलाफ लड़ती तो हार जाती'

रविवार को भी स्वामी ने प्रियंका गांधी पर तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने प्रियंका को कृतघ्न बेटी करार दिया था। यह टिप्पणी प्रियंका के जेल जाकर अपने पिता के हत्यारों से मिलने के संदर्भ में की गई थी। पिछले दिनों सुल्तानपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था कि मेरा भाई वरुण भटक गया है। इस पर भी स्वामी पलटवार करते नजर आए। वह बोले कि वरुण नहीं प्रियंका और उनकी पार्टी भटक गई है। वे लोग वरुण की कामयाबी पचा नहीं पा रहे हैं।
मालूम हो कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर दी थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसकी मंजूरी नहीं दी। सूत्रों की मानें तो अब तक मां सोनिया और भाई राहुल की कैंपेनिंग की जिम्मेदारी संभालने तक ही सीमित रहीं प्रियंका इस बार खुद वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार थीं। उन्होंने इसकी इच्छा भी जाहिर की थी क्योंकि उनका मानना था मोदी इस देश के लिए ठीक नहीं हैं और उन्हें रोका जाना जरूरी है। अगर प्रियंका की यह इच्छा मान ली जाती तो इस पूरे लोकसभा चुनाव का चेहरा बदल सकता था।












Click it and Unblock the Notifications