‘30 लाख पद खाली फिर भी नहीं हो रही भर्तियां’, प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर की सरकार की आलोचना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने अपने भाषण के दौरान कहा कि आज देश में दो अलग-अलग सच्चाईयां हैं।

प्रियंका ने कहा कि एक हकीकत महंगाई है, बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी हकीकत वो है जो आप टीवी पर देखते हैं, जहां पीएम बताते हैं कि देश तरक्की कर रहा है। प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

Priyanka Gandhi Slams Modi Govt

प्रियंका ने कहा- "हमारे भारत ने जो हो रहा है उसे गहराई से मैं बताना चाहती हूं, बताना चाहती हूं कि किस तरह की परिस्थितियां पूरे देश में बन रही हैं। आज देश में दो तरह की सच्चाईयां हैं। एक सच्चाई का सामना आप कर रहे हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है... और दूसरी सच्चाई जो आप टीवी पर देखते हैं जहां पर आपको देश के मान-सम्मान की बातें दिखाई जाती हैं। जहां आपको हमारे पीएम दिखते हैं और वे शान से कहते हैं कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

प्रियंका ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारे 70 करोड़ भाई-बहन बेरोजगार हैं। केंद्र में 30 लाख पद खाली हैं लेकिन उसे भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी, दूसरी तरफ महंगाई- आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है लेकिन हमारी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि आज की तारीख में केंद्र सरकार देश की सारी संपत्ति केवल कुछ ही लोगों को दे रही है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है लेकिन उद्योगपतियों का करोड़ों माफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पब्लिक सेक्टर को जिस तरह से बडे़ घरानों को दिया जा रहा है, वह पूरा देश देख रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज विपक्षी दलों पर हमला किया जा रहा है। आज विपक्षी दलों के दो-दो सीएम जेल में हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरा देश हैरान कि बीजेपी के लोग किस तरह की भाषा में भाषण कर रहे हैं।

प्रियंका ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ही नहीं बल्कि नोटबंदी के माध्यम से भी देश को धोखा देने का काम किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी से केवल काले धन को सफेद करने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड काला धन पर रोक लगाने के लिए लाया गया तो उसमें दान देने वाले का नाम क्यों छुपाया गया? प्रियंका ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में गड़बड़ियों को देखकर ही सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैर कानूनी करार दिया। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सारा डाटा सामने आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+