BJP के इस सांसद को मिला प्रियंका गांधी का लोधी एस्टेट बंगला!

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को हाल ही में दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश जारी किया गया। केंद्र सरकार के केंद्रीय शहरी एंव आवास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। अब इस बंगले को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को अलॉट किया गया है।

Priyanka Gandhi Vadras bungalow in Lodhi Estate in Delhi has been allotted to BJP Media Cell chief Anil Baluni

Recommended Video

    Priyanka Gandhi New Residence: किसका है कौल हाउस? जो बनेगा वाड्रा परिवार का ठिकाना | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा के मीडिया प्रभारी को मिला प्रियंका का बंगला

    केंद्र सरकार के केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित टाइप 6, आवास संख्या 35 को निरस्त करते हुए उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद अब इस सरकारी आवास को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक इस सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है। वहीं अनिल बलूनी को मेडिकल ग्राउंड पर यह सरकारी आवास अलॉट किया गया है।

    साल 2000 में प्रियंका को मिला था सरकारी बंगला

    आपको बता दें कि साल 2000 में प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा के कारण सरकारी आवास आवंटित किया गया था। जिसके बाद से पिछले दो दशक से प्रियंका लोधी एस्टेट स्थित इस सरकारी बंगले में रहती हैं। अब सरकार ने उन्हें 1 अगस्त तक इसे खाली करने का नोटिस दिया है। इस नोटिस के बाद खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं। यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपना बेस बनाने का फैसला पहले ही कर लिया था। अब वो लखनऊ में कौल हाउस में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि कौल हाउस इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है। प्रियंका गांधी के लखनऊ शिफ्ट करने के पीछे राजनीतिक मकसद भी है। प्रियंका यूपी चुनाव से पहले लखनऊ में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। लखनभ में रहते हुए कांग्रेस के लिए यूपी चुनाव से पहले राजनीतिक फिल्ड तैयार कर सकेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+