VIRAL: सगाई के बाद प्रियंका ने इस अभिनेता के साथ शुरू की फिल्म, सामने आई तस्वीर

हॉलीवुड में धूम मचाने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं। प्रियंका की आने वाली फिल्म 'अ स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसके बारे में उन्होंने खुद फैंस को बताया है।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। हॉलीवुड में धूम मचाने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं। प्रियंका की आने वाली फिल्म 'अ स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसके बारे में उन्होंने खुद फैंस को बताया है। उन्होंने अपने फैंस के लिए फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई। प्रियंका को वापस बॉलीवुड की फिल्म करता देख फैंस काफी खुश हैं। इस फोटो में प्रियंका के को-स्टार फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है।

हिंदी फिल्मों में वापसी को तैयार प्रियंका

हिंदी फिल्मों में वापसी को तैयार प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा दो सालों बाद हिंदी फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है और इसके सेट से खास तस्वीर खुद प्रियंका ने फैंस के लिए शुरू की है। प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इट्स ऑन!! #दस्काईइजपिंक।' प्रियंका के साथ इस फोटो में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो पर अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

फिल्म में पति-पत्नी बने हैं प्रियंका और फरहान

फिल्म में पति-पत्नी बने हैं प्रियंका और फरहान

प्रियंका को वापस बॉलीवुड फिल्म करता देख उनके फैंस काफी खुश हैं। उन्होंने साल 2016 में 'जय गंगाजल' के बाद किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है। कुछ दिन पहले फिल्म सेट से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो फिल्म शेड्यूल का शुभारंभ कर रही थीं। प्रियंका सेट पर नारियल फोड़ और 'गणपति बप्पा मोर्या' बोलकर शेड्यूल शुरू कर रहीं थीं। 'द स्काई इज पिंक' मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें Pulmonary Fibrosis थीं। उनका 24 जनवरी 2015 को निधन हो गया था।

आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है फिल्म

'द स्काई इज पिंक' में एक्ट्रेस जायरा वसीम आयशा चौधरी का रोल अदा कर रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर उनके माता-पिता के रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर शोनाली बोस कर रही हैं। प्रियंका की बात करें तो कुछ वक्त पहले अपने रोके के कारण वो खूब सुर्खियों में रहीं थीं। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस से अगस्त में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से रोका किया।

ऐसे शुरू हुई थी प्रियंका की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी प्रियंका की लव स्टोरी

निक अपने माता-पिता के साथ मुंबई आए थे और करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के सामने दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी। बात डेटिंग की करें तो दोनों ने पिछले साल एक-दूसरे को ़डेट करना शुरू किया था, जब वो साथ में मेट गाला के रेड कार्पेट पर दिखे थे। इसके बाद दोनों को कई जगह साथ में देखा गया और इस साल अग्सत में उन्होंने अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया। निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर लंदन में प्रपोज किया था। कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+