Father's Day: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी और निक के बचपन की फोटो, परिवार के साथ दिखे दोनो स्‍टार

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और पति निक जोनास के बचपन की तस्वीरों वाला एक कोलाज ट्विटर पर शेयर किया है। बचपन की तस्वीर में प्रियंका अपने दिवंगत पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा, अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। जोनास परिवार वाले कोलाज तस्‍वीर में निक जोनास, केविन जोनास, जो जोनास और उनके चौथे भाई फ्रेंकी जोनास के साथ उनके माता-पिता, डेनिस मिलर जोनास और पॉल केविन जोनास दिख रहे हैं। इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन लिखा है "सभी अद्भुत डैड्स को हैप्पी फादर्स डे।"

पिता के बेहद करीब प्रियंका चोपड़ा

पिता के बेहद करीब प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका के पिता की जून 2013 में मृत्यु हो गई थी। प्रियंका ने अपने कलाई पर "डैडीज लिल गर्ल" का टैटू भी बनवाया है। साल 2012 में प्रियंका ने ये टैटू कराया था। टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे से बात करते हुए, प्रियंका ने कहा कि वह उन्हें कई मौकों पर याद करती हैं। "मुझे उसके बारे में सबसे ज्यादा याद आती है कि वह मुझ पर कितना गर्व करते थे। वो मेरा यहां तक ख्याल रखते थे कि अगर मैं रात का खाना खा रही हूं तो मेरी प्‍लेट साफ है या नहीं। इतना ही नहीं अगर मैं कोई पोशाक पहनती थी जो उन्‍हें पसंद था तो बेहद उत्‍साहित होते थे।

ससुर के साथ भी प्रियंका ने शेयर की फोटो

ससुर के साथ भी प्रियंका ने शेयर की फोटो

प्रियंका अपने ससुर पॉल के साथ भी एक स्‍वीट की रिलेशन को शेयर किया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने ससुर की तारीफ करती रहती हैं। उन्होंने द व्हाइट टाइगर की रिलीज़ के दौरान उनकी जयजयकार भी की थी। इस साल की शुरुआत में प्रियंका और पॉल को लंदन में निक और डेनिस के साथ बॉन्डिंग करते देखा गया था। परिवार यूके में कुछ हफ्ते बिता रहा था और साथ में होली भी मनाई।

वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ भी जुड़ी हैं। अमेरिकी लॉन्जरी कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट ने अपने पॉप्युलर एंजल्स सुपरमॉडल्स को गुडबॉय कह दिया है। इन सुपरमॉडल्स ने इस ब्रांड के कई सालों तक रैंप वॉक किया है। अब कंपनी ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा सहित सात महिलाओं को जोड़ा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में फिल्म 'सिताडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+