प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपनी किशोरावस्था की वो आदत, जो आज भी नहीं छूटी

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान उनसे करियर को लेकर तो सवाल हो ही रहे हैं, पति निक जोनस और निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं। एक शो में उन्होंने अपनी एक पुरानी आदत का खुलासा किया है। उन्होंमने बताया कि एक आदत जो उनको टीएनएज से है और आज भी नहीं छूटी।

प्रियंका की ये आदत आज तक नहीं छूटी

प्रियंका की ये आदत आज तक नहीं छूटी

प्रियंका का परिवार जमशेदपुर से है। शो में उनसे पूछा गया कि एक मिडिल क्लास फैमिली से होने के चलते उनकी वो कौन सी आदत है, जो आज भी नहीं छूटी। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो आज भी सैंडविच के साथ आम का अचार खाना पसंद करती हैं क्योंकि चीज सैंडविच के साथ आम का अचार काफी स्वादिष्ट लगता है।

पीसी को घर का बना अचार पसंद

पीसी को घर का बना अचार पसंद

प्रियंका ने ये भी कहा कि उन्हें अचार घर का बना हुआ आम का अचार पसंद है। मां बनने के सवाल पर प्रियंका ने कहा, मैं तो बेकरार हूं। मैं मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। प्रियंका ने बीते साल दिंसबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद उनका ज्यादा समय अमेरिका में ही बीता है।

प्रियंका की स्काई इज पिंक से वापसी

प्रियंका की स्काई इज पिंक से वापसी

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। काफी समय बाद उनकी बॉलीवुड में कोई फिल्म आई है। शादी से पहले से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य किरदारों में हैं। द स्काई इज पिंक, आयशा चौधरी नाम की लड़की की कहानी है, जो पल्मोनरी फाइब्रोसिस की बीमारी से पीड़ित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+