देखें: प्रियंका-निक के मुंबई रिसेप्शन की तस्वीरें, नीले लंहगे में दिखा 'देसी गर्ल' का जलवा

Recommended Video

    Priyanka Chopra & Nick Jonas look Gorgeous in THIS Blue Outfit at Reception; Watch Video |FilmiBeat

    नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपना दूसरा रिसेप्शन मुंबई में बुधवार रात को दिया, जिसमें दोनों के दोस्त, रिश्तेदार और करीबी शामिल हुए, ये रिसेप्शन मायानगरी के पांच सितारा होटल JW Marriot में आयोजित हुआ, इससे पहले निक-प्रियंका ने दिल्‍ली में एक रिसेप्‍शन दिया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। इस रिसेप्‍शन में प्र‍ियंका के मेहमान, र‍िश्‍तेदार, मीडिया के दोस्‍त शामिल हुए थे।

    प्र‍ियंका का देसी लुक जारी

    इस दौरान भी प्र‍ियंका का देसी लुक जारी रहा, उन्होंने नीले रंग के गोल्डन वर्क वाले लहंगे को पहन रखा था तो वहीं निक ग्रे सूट में काफी कमाल के लग रहे थे। प्र‍ियंका के इस आउटफ‍िट को डिजाइन किया है मशहूर डिजाइनर सब्‍यासाची ने। प्र‍ियंका ने अपनी शादी (ह‍िंदू वेड‍िंग) में भी सब्‍यासाची का लहंगा ही पहना था।

     मेहमानों ने तालियों से किया प्रियंका-निक का स्वागत

    मेहमानों ने तालियों से किया प्रियंका-निक का स्वागत

    प्र‍ियंका और निक जैसे ही स्‍टेज पर पहुंचे तो वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों से उनका स्‍वागत किया। दोनों स‍ितारे स्‍टेज पर हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि प्रियंका और निक अपना तीसरा रिसेप्शन अब 20 तारीख को ही मुंबई में देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

     प्रियंका ने 11 साल छोटे निक से की है शादी

    प्रियंका ने 11 साल छोटे निक से की है शादी

    आपको बता दें कि प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शादी की थी। पहले दोनों सितारे क्रिश्चयन रिवाज से मियां-बीवी बने थे और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका

    गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+