VIDEO: शादी के बाद एक-दूजे का हाथ थामे प्रियंका-निक की पहली तस्वीर आई सामने

जोधपुर। शादी के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में प्रियंका हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, उनके साथ पति निक जोनस भी हैं। प्रियंका-निक दोनों की ये तस्वीर उस समय सामने आई जब वो उमेद भवन पैलेस में आयोजित दो दिन के शादी समारोह के संपन्न होने के बाद जोधपुर से रवाना हो रहे थे। इस दौरान वीडियो भी सामने आया है जिसमें निक और प्रियंका साथ में हैं। निक जोनस ने प्रियंका का हाथ थाम रखा है और भीड़ के बीच आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान जब प्रियंका वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए नमस्ते किया तो निक ने भी उसी तरह से नमस्ते किया। देखिए शादी के बाद इस कपल की तस्वीरें...

शादी के बाद जोधपुर में प्रियंका-निक की पहली झलक

शादी के बाद जोधपुर में प्रियंका-निक की पहली झलक

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड रही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध गए हैं। 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में उनका शादी समारोह संपन्न हुआ। प्रियंका-निक ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाज से एकदम शाही अंदाज में शादी की। शादी के तीन दिन के जश्न के बाद सभी मेहमान जोधपुर से रवाना हो रहे। इस बीच दूल्हा निक जोनस और दुल्हन प्रियंका चोपड़ा भी जोधपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए। जोधपुर से रवाना होने के दौरान नए कपल की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें निक अच्छे और केयरिंग पति की तरह नजर आए।

निक ने आगे बढ़कर थामा प्रियंका का हाथ

निक ने आगे बढ़कर थामा प्रियंका का हाथ

जोधपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही प्रियंका और निक सबके सामने आए तो दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। निक ने आगे बढ़कर प्रियंका का हाथ थामा, फिर उनकी कमर पर हाथ रखकर तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका को शादी के लिए थैंक्यू भी कहा। इसके बाद शादीशुदा जोड़े ने वहां मौजूद लोगों और मीडियाकर्मियों का अपने अंदाज में अभिवादन किया। प्रियंका ने जैसे ही सभी नमस्ते किया तो निक ने भी सभी के अभिवादन के लिए नमस्ते किया।

जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आया शादीशुदा जोड़ा

जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आया शादीशुदा जोड़ा

इस दौरान प्रियंका और निक की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए। जब ये शादीशुदा जोड़ा वहां से निकलने लगा तो वन मोर-वन मोर की आवाज लगातार सामने आती रही। हालांकि कपल वहां से रवाना हो गया। इससे पहले शादी के तीन दिन के जश्न के बाद सभी मेहमान भी जोधपुर से निकलने लगे हैं। सबसे पहले जोधपुर से निकलने वालों में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और जेठ केविन जोनस हैं। परिणीति चोपड़ा को उनके पूरे परिवार के साथ सोमवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पर देखा गया।

प्रियंका के साथ निक जोनस ने भी नमस्ते पर किया अभिवादन

प्रियंका के साथ निक जोनस ने भी नमस्ते पर किया अभिवादन

परिणीति सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं, लेकिन उनके माता-पिता ने मीडिया से बातचीत कर शादी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शादी काफी शाही थी और सभी का बहुत प्यार मिला। परिणीति की मां ने कहा कि ये शादी दो संस्कृति का एकदम सही मिश्रण थी। इनके अलावा एयरपोर्ट पर निक जोनस के सबसे बड़े भाई केविन जोनस को भी जोधपुर से रवाना होते हुए देखा गया। केविन अपनी पत्नी डेनियल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।

1 और 2 दिसंबर को हुई उमेद भवन पैलेस में दोनों की शादी

1 और 2 दिसंबर को हुई उमेद भवन पैलेस में दोनों की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी, वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई। प्रियंका और निक ने शादी से पहले की रस्मों- हल्दी और संगीत की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। अब फैंस बेसब्री से शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों से पहले इस जोड़े की पहली तस्वीर सामने आई, जब ये जोधपुर से रवाना हो रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+