इंगेजमेंट पार्टी में देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा ने किया डांस, Video बनाते नजर आए न‍िक जोनस

मुंबई। पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड दिवा प्रियंका चोपड़ा ने आखिर पूरी दुनिया के सामने अपने और निक जोनस के प्रेम की बात जाहिर कर दी, पूरे पारंपरिक अंदाज में प्रियंका ने निक जोनस के प्यार की रिंग अपने हाथों में पहन ली। शनिवार सुबह प्रियंका और निक का रोका हुआ तो वहीं शाम को परिवार और करीबी मित्रों के बीच प्रियंका चोपड़ा की सगाई हुई। इस दौरान निक जोनस के मम्मी-पापा भी मौजूद थे। जहां सुबह का रोका बेहद सादगी पूर्ण था वहीं शाम की सगाई पार्टी में मौज-मस्ती के सारे तत्व मौजूद थे।

प्रियंका और निक की हुई सगाई

इस पार्टी का एक वी़डियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा थिरकते हुए नजर आ रही हैं। पार्टी में प्र‍ियंका ने वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने इस पार्टी में न‍िक के साथ जबरदस्त डांस किया है। वायरल वीडियो में प्रियंका संग डांस उनकी खास दोस्त अनुष्का नजर आ रही हैं, ये वीडियो निक जोनस ने ही बनाया है।

निकोलस जेरी जोनस एक सिंगर हैं...

आपको बता दें किं निक जोनस एक एक्टर-सिंगर हैं, जिनका पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। ये कई स्टेज प्ले कर चुके हैं, जिनमें से ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स काफी चर्चित नाटक रहे हैं।

निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड

निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड

अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं और इनकी मां टीचर रही हैं। निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था, जिसका संगीत इनके पिता ने ही किया था। 'जॉय टु द वर्ल्ड' नाम के इस गीत ने काफी चर्चा बटोरी थी और इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो कि काफी सफल रहे हैं।

तो यहां हुई प्रियंका से निक की पहली मुलाकात

तो यहां हुई प्रियंका से निक की पहली मुलाकात

अमेरिकी पॉप म्यूजिक का जाने पहचाने नाम निक जोनस की पहली मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से मशहूर सीरयल 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी, ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और अब रिश्ते में तब्दील होने जा रही है। इन दोनों की चर्चा साथ में पिछले साल से तब शुरू हुई जब दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए।

 प्रियंका चोपड़ा से तकरीबन 11 साल छोटे हैं निक

प्रियंका चोपड़ा से तकरीबन 11 साल छोटे हैं निक

इसके बाद उन्हें कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर देखा गया, जिसके बाद चर्चा गर्म हो गई कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि निक जोनस महज 25 साल के हैं और वो प्रियंका से तकरीबन 11 साल छोटे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+