सगाई की अंगूठी से नहीं हट रही प्रियंका चोपड़ा की निगाहें, सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ 18 अगस्त को रोका कर दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया। प्रियंका और निक पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंदन में प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने प्रियंका को प्रपोज भी किया था और दोनों ने सगाई कर ली थी।

Priyanka Chopra

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ 18 अगस्त को रोका कर दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया। प्रियंका और निक पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंदन में प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने प्रियंका को प्रपोज भी किया था और दोनों ने सगाई कर ली थी। लगता है प्रियंका पर से सगाई का खुमार अभी तक उतरा नहीं है। तभी तो वो अभी तक अपनी अंगूठी संग तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

प्रियंका पर से नहीं उतरी सगाई की खुमारी

प्रियंका पर से नहीं उतरी सगाई की खुमारी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका पूरी दुनिया में चर्चा में रहा। दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर पूरी दुनिया को अपने रिश्ते और सगाई के बारे में बता दिया। निक जोनस तो अपने परिवार के संग अमेरिका वापस लौट गए हैं, लेकिन लगता है प्रियंका अभी भी अपनी सगाई की मस्ती में डूबी हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो रिंग शेप गुब्बारे के साथ नजर आ रही हैं।

इतनी बड़ी रिंग के साथ खिंचाई फोटो

इतनी बड़ी रिंग के साथ खिंचाई फोटो

प्रियंका ने इस गुब्बारे को अपनी उंगली में पकड़ा हुआ है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, 'एंड द रिंग।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोके में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शनिवार सुबह पूरे रीति-रिवाज से रोके की रस्म निभाई गई। इसके बाद शाम को प्रियंका के बॉलीवुड दोस्तों के लिए शानदार पार्टी दी गई थी, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर अंबानी परिवार तक शामिल हुआ था।

भारतीय परिधान में जंच रहा था निक का परिवार

भारतीय परिधान में जंच रहा था निक का परिवार

रोके के लिए प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। जहां प्रियंका अपने पीले सूट में कहर ढा रही थीं वहीं निक भी कुर्ते-पायजामा में कुछ कम नहीं लग रहे थे। ये शायद पहली बार है जब निक को भारतीय परिधान में देखा गया है। निक के अलावा उनके माता-पिता ने भी भारतीय परिधान पहना हुआ था, जो उनपर काफी जंच रहा था।

Priyanka Chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+