बॉस ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट की 45 लाख की लग्जरी कार, इसके पीछे है ये खास वजह

नई दिल्ली, 16 फरवरी: इन दिनों सोशल मीडिया पर केरल की एक कंपनी के बॉस की खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह है उनकी ओर से अपने एक कर्मचारी को दिया गया एक गिफ्ट। ये गिफ्ट मामूली नहीं था बल्कि लाखों रुपये की लग्जरी कार थी। कंपनी ने इसके पीछे की वजह कर्मचारी की मेहनत और ईमानदारी को बताया है।

45 लाख है कार की कीमत

45 लाख है कार की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एके शाजी केरल में इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के खुदरा विक्रेता myG के मालिक हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक कर्मचारी सीआर अनीश को नई बेंज GLA Class 220D गिफ्ट की। जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है। इसकी फोटो कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई थी। जिसमें बॉस कर्मचारी को कार की चाभी दे रहे हैं। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

22 साल की मेहनत का नतीजा

22 साल की मेहनत का नतीजा

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक सीआर अनीश पिछले 22 सालों से उनके साथ जुड़े हैं। उन्होंने कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाने में काफी मदद की है। अनीश ने विभिन्न पदों पर काम किया, जिसमें फर्म की मार्केटिंग, रखरखाव और व्यवसाय विकास आदि शामिल हैं। वो वर्तमान में myG के मुख्य बिजनेस डेवल्पमेंट ऑफिसर हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शाजी अपने कर्मचारी की प्रशंसा कर रहे हैं।

जब 6 कर्मचारियों को दी कार

जब 6 कर्मचारियों को दी कार

शाजी ने कहा कि myG शुरू करने पहले ही अनीश उनसे जुड़ गए थे। ऐसे में वो पिछले करीब 22 साल से उनका और कंपनी का साथ दे रहे हैं। शाजी के मुताबिक वो उनके लिए एक मजबूत स्तंभ और मुख्य आधार की तरह हैं। अनीश ने कभी भी उनको काम के मामले में निराश नहीं किया है। जिस वजह से उन्होंने एक शख्स गिफ्ट देने का फैसला किया। वहीं अनीश और उनका परिवार को भी ये गिफ्ट पाकर काफी खुश है। रिपोर्ट के मुताबिक शाजी ने दो साल पहले अपने 6 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की थी। इसके अलावा कई कर्मचारियों को विदेश की यात्रा करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+