Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे महाकुंभ में पवित्र स्नान, जानिए कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल
Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह डीपीएस हैलीपैड पहुंचकर 10:45 बजे अरेल घाट जाएंगे, जहां से वह नाव के जरिए महाकुंभ स्थल पहुंचेंगे।
सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। महाकुंभ में उनका यह कार्यक्रम 11 से 11:30 बजे तक आरक्षित है। स्नान के बाद वह 11:45 बजे बोट से अरेल घाट लौटेंगे और फिर डीपीएस हैलीपैड होते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट रवाना होंगे।

महाशिवरात्रि तक चलेगा महाकुंभ मेला
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा महाकुंभ मेला 2025 के तहत निर्धारित है, जो 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि तक चलेगा। पीएमओ के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो लाखों भक्तों को आकर्षित करता है।
इससे पहले, 13 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था, जो तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह यात्रा भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम है।
यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जायेंगे अमेरिका,13 फरवरी को हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications