प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के नए पीएम नफ्ताली बेनेट की फोन पर बात, टेक्नोलॉजी समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 17 अगस्त। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजराइल के पीएम नफ्ताली बेनेट से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर इजराइली पीएम से हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात करके खुशी हुई। इजराइल के नेतृत्व के लिए उन्हें मेरी बधाई।' बता दें कि पिछले 12 साल से इजराइल की बागडोर संभालने वाले पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया है। रविवार को नफ्ताली बेनेट ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

Prime Minister Narendra Modi spoke to Israel new PM Naftali Bennett over the phone

इससे पहले इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट ने ट्वीट कर 15 अगस्त के मौके पर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। इसके एक दिन बाद यानी सोमवार को पीएम मोदी ने नफ्ताली बेनेट फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में बताया, 'हमने भारत-इजरायल सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की और विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और नवाचार में हमारी सामरिक साझेदारी की जबरदस्त क्षमता पर सहमति व्यक्त की।' बता दें कि नफ्ताली बेनेट से पहले पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी ने उसी रिश्ते को आगे बढ़ाने की पहल की है।

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत और इजराइल के बीच संबंध में ठोस कदमों पर चर्चा की गई और अहम निर्णय लिए गए। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि दोनों विदेश मंत्रालय भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और समृद्ध बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने कई और मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने देश में कृषि, पानी, रक्षा और सुरक्षा व साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इजराइल के साथ भारत के मजबूत सहयोग पर जोर दिया। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यहूदी त्योहार रोश हशनाह के लिए इजराइल पीएम और वहां के निवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+