पीएम मोदी ने 18 बहादुर बच्चों को किया राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 18 बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिन 18 बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार के लिए चुना गया उनमें से तीन बच्चों को मरणोपरांत ये पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों की बहादुरी और उनके प्रयास की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि इन बच्‍चों की बहादुरी से दूसरे बच्‍चों में साहस और आत्‍मविश्‍वास की भावना पैदा होगी।

बहादुर बच्चों की पीएम मोदी ने की तारीफ

बहादुर बच्चों की पीएम मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन बहादुर बच्‍चों को राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जितने बच्चों को मैंने बहादुरी पुरस्कार दिए हैं उनमें से ज्यादातर ग्रामीण और साधारण परिवेश से आते हैं। मैं उन्हें, उनके परिवार और उनके शिक्षकों को बधाई देता हूं।

26 जनवरी की परेड में शामिल होंगे ये बच्चे

26 जनवरी की परेड में शामिल होंगे ये बच्चे

जिन बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ये बच्चे 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में इन बहादुर बच्चों से मुलाकात की थी।

राष्ट्रपति से भी इन बहादुर बच्चों ने की है मुलाकात

राष्ट्रपति से भी इन बहादुर बच्चों ने की है मुलाकात

इन बहादुर बच्चों के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से खास कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में जिन बच्चों को मरणोपरांत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया गया है उनके परिजन यह सम्मान लेंगे। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी इन बच्चों को सम्मानित कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+