प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं सेनाध्यक्षों से मुलाकात, ये है वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत और वायु सेनाध्यक्ष बीएस धनोवा से मुलाकात की। इसके बारे में रक्षा मामलों के जानकार पहले ही आगाह कर चुके थे।

नई दिल्ली। इन दिनों सेना प्रमुखों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सिलसिला बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (11 जनवरी ) को थल सेना के नए प्रमिख बिपिन रावत से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोवा से मुलाकात थी। सेना के एक उच्च स्तरीय अधिकारी के मुताबिक पीएम और सेना प्रमुखों के मध्य अब नियमित संपर्क की कमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। यह बात दीगर है कि रक्षा मामलों के जानकार देश के नेतृत्व और सैन्य इकाइयों के नेतृत्व के बीच संपर्क की कमी के प्रति आगाह करते रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं सेनाध्यक्षों से मुलाकात, ये है वजह

सूत्रों की माने तो इस महीने की 21 तारीख को कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस होगी। संभावना जताई जा रही है कि इसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख, पीएम मोदी से देश की सुरक्षा के हालात पर चर्चा कर सकते हैं। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान सशस्त्र बलों के मध्य तालेमेल बिठाने के लिए अधिकारी नया पद बनाने के बारे में पेशकश की जा सकती है। बता दें कि इस बात की चर्चा पहले से है कि तीनों सेनाओं के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद बनाया जा सकता है।
हालांकि यह सुझाव रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को नहीं पसंद आया। बता दें कि स्टाफ कमेटी के प्रमुख का स्थायी अध्यक्ष का पद बनाए जाने की संभावना है। इसका दर्जा तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के बराबर होगा। ये भी पढ़े: जानिए भारत और इजरायल की सेना वाली राहुल गांधी की बात में कितना है दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+