पीआर कृष्ण कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखी ये बात

नई दिल्ली। आर्युवेद के ज्ञाता और आर्य वैदिक फॉर्मेसी के एमडी पीआर कृष्ण कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। आर्य वैदिक फॉर्मेसी के फाउंडर और एमसी और अभिलांसिलिंगम यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ पीआर कृष्णा का बुधवार रात कोयंबटूर में निधन हो गया। 68 साल के पीआर कृष्ण कुमार कोरोना से संक्रमित थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें 29 अगस्त को KMCH अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

 PM Modi condoles demise of Arya Vaidya Pharmacy MD PR Krishna Kumar

आर्युवेद के ज्ञाता पीआर कृष्ण कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्ण कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि वो एक महान आर्युवेद के ज्ञानी थे। उन्होंने अपने अथक प्रयासों ने दुनिया भर में आयुर्वेद की लोकप्रियता बढ़ाने में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने पीआर कृष्ण के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा कि वो बेहद भावुक और ज्ञान से भरे हुए व्यक्ति थे। उन्होंने लिखा कि पीआर कृष्ण के निधन से मैं दुखी हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। आपको बता दें कि पीआर कृष्ण कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 29 अगस्त से ही अस्पताल मेें भर्ती थे। उन्हें ब्लड प्रेशर, हृदय रोग संबंधी समस्या भी थी। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+