काबुल में हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निन्दा

पीएम मोदी ने कहा कि वह काबुल में हुए इस हमले और मासूम लोगों की मौत की कड़ी निन्दा करते हैं।

नई दिल्ली। सोमवार को अफगानिस्तान के काबुल में एक भयंकर ब्लाट हुआ, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस हमले में करीब 80 लोग घायल भी हुए हैं।

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निन्दा कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि वह काबुल में हुए इस हमले और मासूम लोगों की मौत की कड़ी निन्दा करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में अफगानिस्तान के साथ है। शान्ति और सुरक्षा कायम करने के लिए आतंकियों को मिलने वाला समर्थन पूरी तरह से खत्म होना चाहिए।

आत्मघाती था ये हमला

पिछले काफी समय से आतंकवाद की मार झेल रहे काबुल को सोमवार को एक बार फिर से बड़े धमाके ने दहला दिया। काबुल में शिया मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 घायल हैं। काबुल पुलिस चीफ अब्दुल रहीम रहीमी ने इस बाबत जानकारी दी है।

पश्चिम काबुल के दारुल अमन इलाके की काफी बड़ी मस्जिद बक्र-उल-उलूम में एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली है। पुलिस के मुताबिक कई घायलों की हालत नाजुक है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह पहली बार नहीं है कि अफगानिस्तान में इतना बड़ा आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान में आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं, जिनमें बहुत से निर्दोष लोग मारे जाते हैं।

आपको बता दें कि इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है, जो पूरी दुनिया में जगह-जगह हमले करता रहता है। इतना ही नहीं, यह आतंकी समूह अक्सर लोगों को मारने के वीडियो भी जारी करता है ताकि लोगों में अपनी दहशत फैला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+