औरेया हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- तेजी से चल रहा बचाव कार्य
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कहर के बीच मजदूरों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। शनिवार की सुबह एक और दुखद खबर लेकर आई, जहां उत्तर प्रदेश के औरेया में हुए एक सड़क हादसे में 24 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की बात कही है।

Recommended Video
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही लापरवाही बरतने पर औरेया के दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख के मुआवजे की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2020
गोरखपुर जा रहे थे मजदूर
आपको बता दें कि सरकार ने तीसरे चरण के लॉकडाउन में छूट दी थी। जिसके बाद दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने घर लौटने लगे। शनिवार सुबह करीब 81 मजदूरों को लेकर एक डीसीएम फरीदाबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी उत्तर प्रदेश के औरेया में डीसीएम हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए औरेया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications