धर्मांतरण पर प्रधानमंत्री दे सकते हैं राज्यसभा में बयान, हंगामा थमने की उम्मीद

नई दिल्ली। धर्मांतरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के लगातार हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर अपना बयान दे सकते हैं। धर्मांतरण के मुद्दे पर पिछले कई दिनों से राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा चल रहा है जिसके चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। वहीं आज भी कार्यवाही शुरु होते ही हंगामे के बीच 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।

narendra modi

सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग करते हुए किसी भी हाल में पीछे हटने से मना कर दिया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम इस मुद्दे पर बहस से भाग रहे हैं। वहीं सरकार इस बात पर अड़ी हुई थी कि वह इस मुद्दे पर बहस पर तैयार है लेकिन सवालों के जवाब संबंधित मंत्री देंगे ना कि पीएम

वहीं विपक्ष ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी सरकार का रुख साफ करने की मांग की है। गौरतलब है कि मोहन भागवत ने कहा है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और वह इसे आने वाले समय में पूर्ण हिंदू राष्ट्र बनायेंगे। वहीं मायावती ने कहा है कि भागवत का यह बयान संविधान के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+