राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी लड़ेंगी दिल्ली में चुनाव
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) क्या आप शर्मिष्ठा मुखर्जी के नाम से परिचित हैं? वह राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी की पुत्री हैं और अक्सर ही आपने उनको कभी कत्थक के मंच तो कभी किसी फैशन शो में देखा है। लेकिन अब तैयार हो जाइए उनको राजनीति के मैदान में वोटो की गिनती पर निर्भर इस अखाड़े में देखने में लिए।

ग्रेटर कैलाश से लड़ेगी
इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लडेंगी।शर्मिष्ठा कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी हैं।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली की इस बारे में शर्मिष्टा से बात हो गई है। उन्होंने ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति जता दी है। वह कांग्रेस की एक्टिविस्ट हैं। कांग्रेस के कई धरनों-प्रदर्शनों में भाग भी लेती हैं।
तो जीत सकती हैं शर्मिष्ठा
बता दें कि शर्मिष्ठा बीते कई सालों से मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले खजुराहो नृत्य समारोह में भाग ले रही हैं। राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी कत्थक की डांसर हैं। वह ग्रेटर कैलाश इलाके में ही रहती हैं। यह राजधानी के सबसे एलिट इलाकों में शुमार होता है। यहां से उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज को उतारा है। सौरभ दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं।
जानकार मानते हैं कि शर्मिष्टा में ग्रेटर कैलाश सीट जीतने की कुव्वत है। कारण यह है कि यहां पर बंगाली समाज की आबादी भी खासी है।












Click it and Unblock the Notifications