सियाचिन जाने वाले दूसरे राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद, जवानों से की मुलाकात
सियाचिन: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सियाचिन के दौरे पर पहुंचे हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बाद सियाचिन का दौरा करने वाले ये दूसरे राष्ट्रपति हैं। इसके पहले साल 2004 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सियाचिन का दौरा किया था। इस प्रकार रामनाथ कोविंद 14 वर्षों में सियाचिन की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति बन गये हैं।

सियाचिन बेस कैंप पहुंचने के बाद उन्होंने स्मारक स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने वहां के सैनिकों से भी बात की। उन्होंने कहा कि सियाचिन आने के पीछे एक विशेष कारण था।
उन्होंने बताया कि वो व्यक्तिगत रुप ये सन्देश देना चाहते थे कि देश की हिफाजत करने वाले सैनिकों के प्रति हर भारतीय के दिल में बहुत सम्मान है। सियाचिन में राष्ट्रपति के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे।
सियाचिन दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्रों में से एक है। यहां भारतीय सेना के जवान विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications