गुरुवार को सियाचिन के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जवानों से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को सियाचिन बेस कैंप जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद यहां तैनात जवानों से भी मुलाकात करेंगे। कोविंद यहां कुमार पोस्ट पर भी जाएंगे। सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाकिस्तान सीमा पर हिमालय क्षेत्र में स्थित है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है। सियाचिन की ऊंचाई 22 हजार फीट है और यहां का तापमान न्यूनतम से 45 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहता है। यहां बहुत मुश्किल हालात में जवानों को तैनात रहना पड़ता है।

रामनाथ कोविंद से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सियाचिन गए थे। अब्दुल कलाम ने 2004 में सियाचिन का दौरा किया था। 14 साल बाद कोई राष्ट्रपति सियाचिन जा रहा है। 1984 से भारतीय फौज इस इलाके में तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications