बिपिन रावत के निधन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीच में रद्द किया अपना दौरा, कल तक लौटेंगे दिल्ली

नई दिल्ली, दिसंबर 08। चार दिन के महाराष्ट्र दौरे पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने दौरे को बीच में ही रद्द कर दिया है और कल तक वो दिल्ली वापस आने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फैसला देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि गुरुवार को बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सभी 11 जवानों के शव दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में संभव है कि राष्ट्रपति अंतिम संस्कार में उपस्थित हो। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को मुंबई में नए दरबार हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रपति 6 दिसंबर को महाराष्ट्र गए थे।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat Dead: President, PM Modi, Rahul Gandhi समेत कई नेताओं ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    Ramnath kovind

    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया ऐलान

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद इस कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है, "माननीय राष्ट्रपति और हमारी इच्छा है कि इस कार्यक्रम को टाल दिया जाए। (हॉल का उद्घाटन करने का) यह अवसर भविष्य में फिर से आएगा।" इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी कोश्यारी के साथ थे।

    भगत सिंह कोश्यारी ने कुनूर हादसे पर भी गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है, "तमिलनाडु में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मैं सीडीएस श्री बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और सेना के सभी जवानों के कुशल रहने की कामना करता हूं।"

    आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलना था। कल उनके दौरे का आखिरी दिन था और उन्हें मुंबई में दरबार हॉल का उद्घाटन करना था। सोमवार को मुंबई के पास रोप-वे के जरिये ऐतिहासिक रायगढ़ किले की यात्रा कर अपने दौरे की शुरुआत की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+