बीजेपी के वरिष्ठ नेता ला गणेशन बने मणिपुर के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की घोषणा
नई दिल्ली, अगस्त 22। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ला गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। रविवार को उन्होंने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। आपको बता दें कि ला गणेशन BJP के सीनियर नेता हैं और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा ला गणेशन तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के लिए अलग-अलग पदों पर काम किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ला गणेशन की प्रतिक्रिया
इस नई जिम्मेदारी के मिलने के बाद ला गणेशन ने मीडिया से कहा है कि वो बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें उनकी सेवाओं की मान्यता मिली है। उन्होंंने कहा कि मैं भारत में कहीं भी काम करने के लिए तैयार हूं। अपने अनुभव से, मुझे लगेगा कि पूरा भारत एक है।
नजमा हेपतुल्ला की जगह लेंगे ला गणेशन
ला गणेशन मणिपुर में नजमा हेपतुल्ला की जगह लेंगे। नजमा का कार्यकाल 20 अगस्त को समाप्त हो गया है। आपको बता दें कि ला गणेशन RSS के प्रचारक भी रह चुके थे। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए हेपतुल्ला की अनुपस्थिति के कारण मणिपुर के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। डॉ नजमा ए हेपतुल्ला ने अगस्त 2016 में मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications