राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने लोगों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
आज महाशिवरात्रि का पर्व है। पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली। आज महाशिवरात्रि का पर्व है। पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
Recommended Video

इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरूप मनाया जाने वाला यह उत्सव संपूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो।'
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat March 2021 Date: आज है 'बुध प्रदोष व्रत', जानिए शुभ-मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और खास मंत्र
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, 'देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!'
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, आप सभी को #महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। हर हर महादेव!'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'भगवान भोलेनाथ की पावन आराधना को समर्पित 'महाशिवरात्रि के पर्व की सभी भक्तों और प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी प्राणियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव का वास हो। समस्त जगत का कल्याण हो। 'हर हर महादेव'।'
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि को भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। लोग इस दिन गंगा स्नान करते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। कांवड़िए इस दिन गंगा के पवित्र जल को भगवान शिव को अर्पण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications