अखिल भारत हिंदू महासभा केअध्यक्ष बोले- राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से तब्लीगी जमात के जैसे कोविड फैला रहे
अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने दिल्ली के सीएम से भारत जोड़ो यात्रा रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा "तब्लीगी जमात ने पहले पूरे देश में COVID फैलाया था। इस बार राहुल गांधी ऐसा कर रहे हैं।

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरल का कहर बढ़ते ही भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव केस का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट करवाने का आदेश दे दिया है। इसी बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भारत जोड़ो यात्रा को देश की राजधानी में प्रवेश करने से रोकने का आग्रह किया है।
तब्लीगी जमात के जैसे राहुल गांधी कोविड फैला रहे हैं
स्वामी चक्रपाणि ने कहा "तब्लीगी जमात ने पहले पूरे देश में कोविड फैलाया था। इस बार राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से ऐसा ही कर रहे हैं। "भारत में भी COVID के मामले सामने आए हैं। राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि एक कोविड प्रसार यात्रा है। इसे रोका जाना चाहिए।
दिल्ली सीएम केजरीवाल से दिल्ली में यात्रा को रोकने का किया आग्रह
चक्रपाणि ने कहा मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से सम्मानपूर्वक अनुरोध किया कि वह राहुल गांधी की यात्रा को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश न करने दें। राहुल गांधी एक लापरवाह और गैरजिम्मेदार नेता हैं। COVID-19 चीन, यूनाइटेड सहित पूरी दुनिया में फैल रहा है।
जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट करवाने का आदेश दिया है
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में एक COVID पुनरुत्थान के बीच उभरते वेरिएंट पर नज़र रखने के लिए पॉजिटिव केसो की कंम्पलीट जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट करवाने का आदेश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में कहा कि इस तरह की कवायद से देश में चल रहे किसी भी नए प्रकार का शीघ्र पता लगाने में मदद मिलेगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के कार्यान्वयन में सुविधा होगी। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है और यात्रा के दौरान कोविड संबंधी निमय का सख्ती से पालन करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications