रुड़की धमाके का असर राष्ट्रपति की दून यात्रा पर
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। रुड़की में 6 दिसंबर को हुए धमाके की छाया से बच नहीं पा रही है राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की कल से शुरू हो रही दून यात्रा। धमाके के तार कुख्यात सिमी से जोड़े जा रहे हैं। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के दून में रहने के दौरान पूरे जनपद में सुरक्षा का दायरा बेहद कड़ा रहेगा। मसूरी में भी पुलिस ने बाहरी लोगों के सत्यापन का काम तेज कर दिया है जबकि लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी के आसपास भी कड़ी चैकिंग की जा रही है।

सिमी का हाथ
आशंका जताई जा रही हैं कि रुड़की में हुए धमाके में बिजनौर से फरार 5 सिमी आतंकियों का हाथ है जो कि बिजनौर में हुए विस्फोट के बाद से ही फरार चल रहे हैं।
सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा
जानकारी के अनुसार,पुलिस अधिकारी लगातार राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस लाइन में ड्यूटी पर लगाए गए सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं सभी को अपनी ड्यूटी में सतर्क एवं सजग रहने को कहा गया। चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारों ना बताया कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा ड्यूटी के लिए 9 पुलिस अधीक्षक, 11 पुलिस उपाधीक्षक, 17 निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 88 उपनिरीक्षक, 5 महिला उपनिरीक्षक, 47 हैड कांस्टेबिल, 361 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस, पीएसी की 7 कंपनी, 4 फायर बिग्रेड सहित टियर गैस यूनिट, डाग स्कावयड एवं पुलिस की अन्य यूनिटों को तैनात किया गया है। इस दौरान यात्रा व्यवस्था के लिए भी अलग से प्रबंध किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications