Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राष्ट्रपति चुनाव: पवार, अब्दुल्ला के बाद गोपालकृष्ण गांधी का भी विपक्ष का उम्मीदवार बनने से इनकार

नई दिल्ली, 20 जून: पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार नहीं होंगे। विपक्षी दलों की हाल ही में हुई बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया था, इस पर महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी ने कहा है कि उनके नाम पर विचार ना किया जाए। गोपाल गांधी से पहले एनसीपी मुखिया शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला भी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार बनने से इनकार कर चुके हैं।

Recommended Video

    President Election: BJP खेमें से इन नामों पर है चर्चा | Indian Politics । वनइंडिया हिंदी । *Politics
     गोपाल कृष्ण गांधी का

    गोपालकृष्ण गांधी ने सोमवार को कहा कि मैं अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए विपक्ष का आभारी हूं लेकिन मैं इस चुनाव में नहीं जाना चाहता। मैं विपक्षी नेताओं से कहूंगा कि वो किसी और नाम पर विचार करे, जो मुझसे कहीं बेहतर राष्ट्रपति साबित हो सकता हो। जो राष्ट्रीय सहमति और विपक्षी एकता के अलावा एक राष्ट्रीय माहौल पैदा करे।

    उपराष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ चुके हैं गांधी

    गोपालकृष्ण गांधी 2017 में विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव भी लड़े थे। जिसमें वो वेंकैया नायडू से हार गए थे। बता दें कि गोपाल कृष्ण गांधी पूर्व राजनयिक हैं। वो यूपीए-1 के समय पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी रहे हैं।

    ममता बनर्जी ने पेश किया था गांधी का नाम

    राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी को लेकर 15 जून को विपक्षी दलों की बैठक राजधानी दिल्ली में हुई थी। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं की ये बैठक बुलाई थी। कांग्रेस समेत 17 विपक्षी दलों की इस बैठक में पहले एनसीपी चीफ शरद पवार का नाम राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया लेकिन उन्होंने नाम वापस ले लिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर महात्मा गांधी के पोते गोपाल गांधी और फारूक अब्दुल्ला का नाम प्रपोज किया। दो दिन पहले अब्दुल्ला ने भी नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब गोपालकृष्ण गांधी ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

    जुलाई में होने हैं राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

    देश के अगले राष्ट्रपति के लिए अगले महीने चुनाव होगा। 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। भारत के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+