राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार को लेकर विपक्षी दलों में मंथन जारी

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तमाम विपक्षी दलों की बैठक, उम्मीदवार घोषित करने को लेकर चल रहा मंथन

नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर विपक्ष के तमाम नेता आज दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल से मुलाकात की है। तमाम विपक्षी दलों की आज होने वाली बैठक की अगुवाई कांग्रेस कर रही है, इस बैठक में 17 विपक्षी दल हिस्सा लेंगे। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा होगी कि किस उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतारा जाए।

sonia gandhi

तमाम विपक्षी दलों की बैठक शाम को 4.30 बजे संसद की लाइब्रेरी में होगी। विपक्षी दलों की इस अहम बैठक से पहले गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल ने सोनिया गांदी से 10 जनपथ उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस बैठक से पहले ही जिस तरह से नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है उसने विपक्षी एकता में पहले ही सेंधमारी कर दी है।

माना जा रहा है कि विपक्षी दलो कई नामों पर चर्चा कर सकते हैं, जिसमें हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर व गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की पसंद एमएस स्वामीनाथन हैं, इसकी बड़ी वजह यह है कि एनडीए के दलित उम्मीदवार के सामने वह बड़ा विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं इस तमाम कवायद के बीच आम आदमी पार्टी ने विपक्षी की बैठक के बाद ही कोई फैसला लेने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+