राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, पुलिस को लगाना पड़ा धक्का, जानिए क्या हुआ
President Droupadi Murmu security lapse: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केरल यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को उन्हें सबरीमाला ले जा रहा हेलीकॉप्टर प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरते समय धंस गया। हेलीपैड का एक हिस्सा धंस जाने के बाद, पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से हेलीकॉप्टर को बाहर निकालना पड़ा।
इस घटना के बावजूद, राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हुआ। यह हादसा दिखाता है कि अंतिम समय में आनन-फानन में बनाए गए कंक्रीट हेलीपैड को ठीक से सूखने का समय नहीं मिला था, जिससे वह हेलीकॉप्टर का वजन नहीं सह सका।













Click it and Unblock the Notifications