Dr BR Ambedkar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, मायावती ने कही ये बात
देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की आज 67वीं पुण्यतिथी है। अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dr BR Ambedkar Death Anniversary: देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की आज (06 दिसंबर) 67वीं पुण्यतिथी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन काल में दलितों के उत्थान के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आज डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौक पर यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी चीफ मायावती ने बीआर अंबेडकर पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की और पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि दी। बीएसपी चीफ मायावती ने मंगलवार 06 दिसंबर को अपने ऑफिशियल हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट भी किए। मायावती ने लिखा,
देश को पूर्ण जनहितैषी, कल्याणकारी व समतामूलक संविधान देकर धन्य करने वाले परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत्-शत् नमन। उन्होंने हर मामले में बेहतरीन संविधान देकर भारत का नाम देश-दुनिया में जो रौशन किया है वह अनमोल। देश उनका सदा आभारी।
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'देश की सरकारें काश उस संविधान के पवित्र उसूलों के तहत कार्य करती तो यहां करोड़ों गरीब व मेहनतकशों को काफी मुसीबतों से कुछ मुक्ति मिल गई होती। संविधान के आदर्श को ज़मीनी हकीकत में बदलकर लोगों के अच्छे दिन लाने की ज़िम्मेदारी में विमुखता व विफलता दुखद, चिन्तनीय।'
मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'बाबा साहेब डा. अंबेडकर का नाम आते ही संवैधानिक हक के तहत लोगों के हित, कल्याण, उनके जान-माल-मज़हब की सुरक्षा तथा आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने की गारण्टी की याद आती है। अतः रोज़ी-रोटी, न्याय, सुख-शान्ति व समृद्धि से वंचित लोगों की सही चिन्ता ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजलि।'
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications