छठ पूजा को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर, अर्क देने के लिए तैयार हो रहे हैं घाट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में धूमधाम से मनाए जाने वाले छठ पर्व की तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही हैं। लेकिन इस पर्व की लोकप्रियता अब धीरे-धीरे देशभर में कई जगहों तक पहुंचने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में भी छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। यहां छठ पूजा के लिए घाटों को तैयार किए जाने का काम शुरू हो चुका है। छठ पूजा के लिए लकड़ी के बाड़ लगाने और सीढ़िया बनाने का काम शुरू हो गया है, ताकि यमुना नदी के तट पर छठ के मौके पर व्रत रखने वाली महिलाओं की पूजा करते समय किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जिला प्रशासन की ओर से इस पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है, घाटों पर नजर रखने के लए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हें, साथ ही प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि निर्धारित घाटों पर ही लोग छठ की पूजा करें, ताकि उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जा सके और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सके।

chhath

शनिवार को छठ पूजा के लिए चल रही तैयारियों का तमाम अधिकारियों ने दौरा करके जायजा लिया। जिलाधिकारी कुलानंद जोशी ने छठ पूजा को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में बताया कि पूजा के लिए कुल 29 घाटों को तैयार किया जा रहा है, सभी घाटों पर बाड़ लगाया जाएगा, इसके अलावा लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, इसका काम शुरु हो चुका है। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लइए कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जिससे की घाट पर होने वाली हर गतिविधि पर पल-पल नजर रखी जा सके।

वहीं पूजा के दौरान घाट पर तमाम पुलिस व सिविल डिफेंस के 1200 जवान तैनात रहेंगे। ये तमाम जवान घाट पर भीड़ को नियंत्रित करने का काम करेंगे, ताकि किसी भी तरह की लोगों को असुविधा का सामना नहीं करनी पड़े। घाट पर 13 नावों को तैनात किया जाएगा, जिससे कि अगर पूजा के दौरान कोई व्यक्ति डूबे तो उसे बचाया जा सके। घाट पर तैराकों को भी तैनात किया जाएगा। शाम को ढलते सूरज को अर्क देने के लिए भी घाट पर विशेष लाइटों का इंतजाम किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- नहीं कंफर्म हुआ ट्रेन का टिकट तो मिलेगा हवाई जहाज का टिकट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+