प्रेग्नेंट लीजा हेडन ने फिर से कराया बोल्ड फोटोशूट, बेबी बंप के साथ बिकिनी में तस्वीरें जमकर हो रही हैं वायरल

प्रेग्नेंट लीजा हेडन ने फिर से कराया बोल्ड फोटोशूट, बेबी बंप के साथ बिकिनी में तस्वीरें जमकर हो रही हैं वायरल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल लीजा हेडन अक्सर अफनी बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में रहती हैं। लीजा हेडन बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 34 वर्षीय लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। प्रेगनेंसी के दिनों में लीजा हेडन अक्सर अपनी बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लीजा हेडन ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर दी है। महिला दिवस 8 मार्च 2021 को लीजा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी देते हुए एक बेबी बंप शो करते हुए फोटो शेयर की थी। लीजा ने फिर से अपनी बेबी बंप के साथ बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं।

लीजा ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात

लीजा ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात

सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली लीजा हेडन ने हाल ही में ऑरेंज रंग की बिकिनी में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में लीजा अपना क्यूट बेबी बंप दिखा रही हैं। लीजा ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'बीच बोड 2021'। वहीं एक दूसरी फोटो को शेयर करते हुए लीजा ने लिखा है, 'यह फोटो मेरे पति ने खींची है।'

पति के साथ हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं लीजा

पति के साथ हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं लीजा

लीजा हेडन इन दिनों अपने पति डीनो लालवानी के साथ हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं। इसी वेकेशन की लीजा ने तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में पति कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। लीजा तस्वीरों में समुद्र किनारे बैठकर इंजॉय करते दिख रही हैं। उन्होंने ऑरेंज रंग की बिकिनी के साथ हैट भी पहने देखा जा सकता है। लीजा एक बेटी चाहती हैं, जिसका खुलासा वो इंस्टाग्राम पर खुद कर चुकी हूं।

वीडियो शेयर कर लीजा ने कहा था- जून में मां बनने वाली हैं

वीडियो शेयर कर लीजा ने कहा था- जून में मां बनने वाली हैं

फरवरी 2021 में लीजा हेडन ने अपने बेटे जैक के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में लीजा ने बताया था कि वो जून में मां बनने वाली हैं। वीडियो में लीजा कहती हैं, ''पिछले कुछ दिनों में मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है। मैं ये वीडियो इसलिए बना रही हूं ताकि आप लोगों से बात कर सकूं। मैंने आलसपन में कई दिनों से आप लोगों से बात नहीं की है। जिसके लिए मैं सॉरी हूं।'' इसी वीडियो में लीजा अपने बेटे से पूछती हैं, कि उनके पेट में क्या पल रहा है, तो उनका बेटा कहता है- बहन। लीजा ने वीडियो पर कमेंट किया था, 'इस जून उनकी डिलीवरी डेट है।''

पहले से दो बच्चों की मां हैं लीजा हेडन

पहले से दो बच्चों की मां हैं लीजा हेडन

लीजा हेडन ने अक्टूबर 2016 में बिजनेसमैन डिनो लालवानी से शादी की थी। 2017 में लीजा हेडन पहली बार प्रेग्नेंसी के बाद काफी चर्चा में आई थीं। मई 2017 में लीजा ने अपने पहले बेटे लियो को जन्म दिया था। लीजा 2020 फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं। लीजा के दूसरे बेटे का नाम जैक है। लीजा और डिनो का तीसरा बच्चा जून में आने वाला है। लीजा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+