सुशांत राजपूत की अधूरी रह गई ये आखिरी ख्वाहिश, प्रतीक बब्बर ने इंटरव्यू में किया खुलासा

मुंबई, जून 9: सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि से पहले, उनकी फिल्म छिछोर में सह कलाकार रहे एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी यादें साझा की है। प्रतीक बब्बर ने सुशांत को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत एक मिलनसार व्यक्ति थे, लेकिन कभी-कभार अपनी ही दुनिया में चले जाते थे। प्रतीक ने आगे कहा कि सुशांत का अपना एक अलग 'औरा' था, जो बॉलीवुड एक्टर्स के बीच असामान्य था।

'सुशांत का अपना एक अलग 'औरा' था'

'सुशांत का अपना एक अलग 'औरा' था'

प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'सुशांत और मेरी अच्छी जान पहचान थी, हम इवेंट्स में एक-दूसरे से टकराते रहते थे। मैंने उन्हें एक-दो बार जिम में भी देखा था। तब मैंने नोटिस किया था कि सुशांत के पास एक औरा था, जो बिजनेस में किसी और के पास नहीं था। वो यूनीक थे और सबसे अलग दिखते थे। प्रतीक ने आगे बताया, 'वो एक बेहद गर्मजोशी, फन लविंग और आसानी से बात करने वाले व्यक्ति थे। लेकिन वो कभी-कभी अपनी दुनिया में भी चले जाते थे।

Recommended Video

    सुशांत राजपूत की अधूरी रह गई ये आखिरी ख्वाहिश, प्रतीक बब्बर ने इंटरव्यू में किया खुलासा
    'वो छिछोरे फिल्म की शूटिंग के बाद अंटार्कटिका जाना चाहते थे'

    'वो छिछोरे फिल्म की शूटिंग के बाद अंटार्कटिका जाना चाहते थे'

    प्रतीक ने खुलासा किया कि, सुशांत को बातचीत करना पसंद था, इतना ही नहीं वो हमेशा सेट पर अच्छा समय बिताने की कोशिश करते थे, लेकिन वो हमेशा इस बात का भी ध्यान रखते थे कि दूसरे लोग भी मजा कर रहे हों। सुशांत को क्वांटम फिजिक्स, प्लैनेट्स, स्टार्स और साइंस के बारे में बात करना बहुत पसंद था। मुझे अब भी याद है कि वो छिछोरे फिल्म की शूटिंग के बाद अंटार्कटिका जाना चाहते थे।

    'वो लाइफ के बारे में उत्सुक रहते थे'

    'वो लाइफ के बारे में उत्सुक रहते थे'

    उन्होंने कहा कि, मैं यह बात सुन कर चौंक गया था कि वास्तव में ऐसा करने के बारे में कौन सोचेगा? उन्होंने किया! वो लाइफ के बारे में उत्सुक रहते थे। वे एक ऐसे इंसान थे, जो चीजों को अलग तरह से देखता थे और उनकी प्राथमिकताएं भीड़ से अलग थीं। वो एक हीरे के सामान थे। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी', 'काय पो चे', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

    पिछले साल 14 जून को कर ली थी सुसाइड

    पिछले साल 14 जून को कर ली थी सुसाइड

    सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून, 2020 को उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मिला था जिसके बाद इसे आत्महत्या करार दिया गया। उनकी मौत की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा की जा रही है, साथ ही ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामले को फाइनेनशियल और ड्रग्स के एंगल से देख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+