हम बिजली भले ही न दें पर खंभे लगा दिये: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि जब सपा सरकार आयी तो उसने बीस घंटे बिजली देने का वादा किया था। हम यहां राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना के तहत खंभे लगा रहे हैं। ये खंभे कौन लगा रहा है, ये खंभे केंद्र में बैठी यूपीए सरकार लगा रही है। हम बिजली भले ही आपको न दे पाएं लेकिन अपना काम कर दिया है। हमने हाइवे बिछाए, पीएमजीएसवाई की सड़कें लगाई हैं, हम अपने काम में लगे रहते हैं।
राहुल के अनुसार हम महिलाओं और आम आदमी को ताकत देने वाले हैं। हम महिलाओं को शक्ति देने के लिए बिल लाना चाहते हैं, मैं चाहता हूं कि संसद में विधानसभा में महिलाएं देश का प्रतिनिधित्व करें लेकिन विपक्ष हमें हमारा काम करने नहीं देता है। राहुल ने बताया कि आज ज्यादातर मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है। घडि़यां, कैमरा सबसे ज्यादा वहीं बनता है, पर हम चाहते हैं कि युवाओं को शक्ति मिले और भारत निर्माण के क्षेत्र में चीन को चुनौती दे। राहुल ने कहा कि एक बात सच है कि मार्केटिंग में भाजपा के लोग आगे हैं, लेकिन काम हमने सबसे ज्यादा किया है। हमने दिल्ली से लेकर चेन्नई, चेन्नई से लेकर मुंबई और मुंबई से लेकर कलकत्ता बिजनेस कॉरिडोर बनाया है। रेल के लिए कॉरिडोर और उद्योगों के लिए कॉरिडोर बनाया है। जिससे कि लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
राहुल ने कहा कि अगर युवा, हर धर्म और जाति के लोग एक साथ आये तो इस प्रदेश में बदलाव आएगा। सबके साथ आने पर महाराष्ट्र के लोग यूपी में नौकरी करने आएंगे, हरियाणा, दिल्ली से लोग नौकरी करने आएंगे लोग अमेरिका, इंग्लैंड से नौकरी की तलाश में यूपी आएंगे। हम युवाओं को महिलाओं को मजबूत बनाते हैं, उन्हें आगे लाने के लिए प्रयास करते हैं, जबकि भाजपा के लोग ऐसा नहीं करते हैं।
<center><iframe width="100%" height="315" src="//www.youtube.com/embed/jbVskYHNpUw" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications