'एक चुनाव में सलाह देने के लेता हूं 100 करोड़, 10 राज्यों में है मेरी बनाई सरकार', प्रशांत किशोर का खुलासा
Prashant Kishor News: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि वह चुनावी रणनीतिकार के तौर पर किसी भी राजनीतिक दल या नेता को सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक फीस लेते हैं। प्रशांत किशोर ने 31 अक्टूबर को बिहार में होने वाले उपचुनावों के लिए प्रचार करते हुए चुनावी रणनीतिकार के तौर पर अपनी फीस का खुलासा किया।
बेलागंज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह अपने चुनाव प्रचार अभियानों के लिए पैसा कहां से जुटाते हैं? प्रशांत किशोर ने कहा, ''विभिन्न राज्यों में दस सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रही हैं। क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए टेंट और छतरियां लगाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होगा? क्या आपको लगता है कि मैं इतना कमजोर हूं?''

ये भी पढ़ें- Bihar By Election 2024: तरारी में प्रशांत किशोर ने RJD,JDU,BJP समेत अन्य को लिया आड़े हाथों, खोल दी पोल!
प्रशांत किशोर बोले- मैं एक चुनाव में सलाह देने के 100 करोड़ लेता हूं
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, ''बिहार में, किसी ने मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना है। अगर मैं किसी को सिर्फ एक चुनाव में सलाह देता हूं, तो मेरी फीस 100 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होती है। अगले दो सालों तक, मैं सिर्फ एक ऐसी चुनावी सलाह से अपने अभियान को फंड कर सकता हूं। मैं एक चुनाव में सलाह देने के 100 करोड़ रुपये लेता हैं। मेरी बनाई सरकार 10 राज्य में चल रही है।''
ये भी पढ़ें- Bihar By election: जन सुराज को बड़ा झटका, उठे सवाल की आखिर प्रशांत किशोर से कैसे हुई इतनी बड़ी चूक
बिहार उपचुनाव में चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जन सुराज ने
जन सुराज ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बेलागंज से मोहम्मद अमजद, इमामगंज से जितेंद्र पासवान, रामगढ़ से सुशील कुमार सिंह कुशवाहा और तरारी से किरण सिंह पार्टी के उम्मीदवार हैं। उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन चार सीटों में बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Who is Vijaya Rahatkar: कौन हैं विजया किशोर रहाटकर? जिन्हें मोदी सरकार ने NCW का नया अध्यक्ष बनाया












Click it and Unblock the Notifications