प्रमोद सावंत बने रहेंगे गोवा के सीएम, भाजपा विधायकों ने चुना अपना नेता

पणजी, 21 मार्च: गोवा के कार्यकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ही राज्य की अगली सरकार के मुखिया होंगे। भाजपा विधायकों ने सोमवार को उनको अपना नेता चुना लिया है। जिसके बाद उनके लगतार दूसरी बार सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। सावंत मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

 Goa

Recommended Video

      Goa Election 2022: Pramod Sawant दोबारा बनेंगे Goa के CM, चुने गए विधायक दल के नेता | वनइंडिया हिंदी

      गोवा के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने पणजी में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद बताया कि विश्वजीत राणे ने विधायक दल के नेता के लिए प्रमोद सावंत के नाम का प्रस्ताव रखा था। सभी ने सर्वसम्मति से सावंत के नाम का समर्थन किया और प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया। वह अगले 5 वर्षों के लिए विधायक दल के नेता होंगे। मैं अपनीऔर पार्टी की ओर से प्रमोद सावंत को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

      गोवा में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही भाजपा के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में बैठकों का दौर जारी थी। सावंत समेत कई नाम सीएम पद के लिए दौड़ में माने जा रहे थे लेकिन आखिरकार प्रमोद सावंत ने भाजपा आलाकमान को अपने नाम पर राजी कर लिया। इसी सप्ताह सावंत शपथ लेंगे।

      गोवा में भाजपा बनी है सबसे बड़ी पार्टी

      10 मार्च को आए गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों में 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से एक कम, 20 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसने सहयोगियों की मदद से बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जिसके बाद अब वो सरकार बनाने जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+