गांधी जयंती पर अभिनेता प्रकाश राज का ये ट्वीट हो रहा है वायरल

नई दिल्लीः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पूरा देश 150वीं जयंती मना रहा है। लोग सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी को लेकर पोस्ट लिख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में हर राजनीतिक मुद्दे पर अपना विचार रखने वाले बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने भी महात्मा गांधी को लेकर पोस्ट लिखा है, जो बहुत वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट को खूब रिट्वीट और लाइक्स भी कर रहे हैं।

Prakash raj tweet on 150th birth anniversary of mahatma gandhi

सिनेमा के पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अभिनेता प्रकाश राज ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया कि '#गांधी जयंती, प्यारे नागरिकों...क्या इस दिन हम , 'जय श्री राम की हिंसा और हे राम की अहिंसा' पर विचार कर सकते हैं। प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड और साउथ एक्टर प्रकाश राज ने इस बार लोकसभा के चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाए।

अभिनेता प्रकाश राज हर राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपना विचार रखते हैं, जिसके कारण वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि ट्रोलर्स उन्हें भी कई बार आड़े हाथों ले लेते हैं। मॉब लिंचिंग और धर्म के नाम पर हो रहे हिंसा के खिलाफ प्रकाश राज हर मंच पर खुलकर अपना विचार रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+