खुलासा: Pradyuman की हत्‍या के समय हत्‍यारे के दिमाग में आई थी ये बात और फिर...

नई दिल्‍ली। गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में इसी स्‍कूल के 11वीं के एक छात्र को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह भी कहा है कि आरोपी ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने हत्‍या कबूल की है। इसी बीच इस पूरे हत्‍याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। यह बात सामने आई है कि आरोपी छात्र प्रद्युम्न की हत्‍या के तीन मिनट पहले क्‍या सोच रहा था। जी हां सीबीआई ने इस बात की जानकारी दी है कि हत्‍या करने से दो तीन मिनट उसने यह विचार किया कि यह बच्‍चा मासूम है और फिर अचानक उसने प्रद्युमन पर हमला कर दिया।

खुलासा: Pradyuman की हत्‍या के समय हत्‍यारे के दिमाग में आई थी ये बात और फिर...

सीबीआई के मुताबिक यह बात खुद आरोपी छात्र ने पूछताछ में कबूल की है। पूछताछ में उसने कबूला कि परीक्षा और पीटीएम रद्द कराने के लिए ही उसने ऐसा किया था। उसने बताया कि वह परीक्षा के लिए तैयार नहीं था। उसे डर था कि वो फेल हो जाएगा और इसके लिए उसकी शिकायत होगी। सीबीआई के मुताबिक परीक्षा टालने के मकसद से ही वो 8 सितंबर की सुबह बाथरूम में पहुंचा। उसी दौरान प्रद्युमप वहां आ गया। इस दौरान प्रद्युम्न से उसने पूछा- भाई मदद करोगे। इस पर प्रद्युम्न ने कहा कि हां भइया।

फिर क्‍लास में गया और 1 मिनट बाद ही बाथरूम में आया

प्रद्युमन को वहीं रुकने का कहकर आरोपी छात्र अपनी क्‍लास में आया और तुरंत फिर वॉशरूम चला गया। वहां प्रद्युमन उसका इंतजार कर रहा था। आरोपी आया और अचानक चाकू निकालकर प्रद्युमन पर हमला बोल दिया। आरोपी छात्र ने स्वीकार किया कि हमला करने के दौरान न तो उसके कप़़डे पर खून के निशान लगे और न ही हाथ में ही। इस वजह से कोई उसे पकड़ नहीं सका। इसका फायदा उठाते हुए उसने सभी को घटना की सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+