PPF-NSC खातों के नियम बदले, NRI के लिए स्कीम हुई बंद

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में बड़ा बदलाव किया है। इन बदलावों का असर न केवल पीपीएफ पर बल्कि नेशनल सेविंग्स सार्टिफिकेट और पब्लिक सेविंग स्कीम पर होगा। इस बदलाव का असर एनएससी और पीपीएफ के धारकों पर होगा। दरअसल सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए एनआरआई के लिए एनएस सी और पीपीएफ खाते बंद कर दिए है।

PPF account to be closed if holder becomes NRI

नए बदलाव के मुताबिक अगर आप अपना दर्जा बदलकर एनआरआई हो जाते हैं तो आपका पीपीएफ और एनएससी अकाउंट मैच्यॉरिटी से पहले ही बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने पीपीएफ योजना, 1968 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की है, जिसके मुताबिक पीपीएफ खाता धारक अगर मैच्यॉरिटी से पहले एनआरआई बन जाता है तो उसका खाता वहीं बंद कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं खाताधारक को खाता बंद होने की तारीख तक का ही ब्याज मिलेगा।

पीपीएफ की तरह एनएससी पर भी ये अधिसूचना जारी की गई है। आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाने वाले ये सेविंग स्कीम एनआरआई के लिए नहीं है। इसलिए सरकार ने ये फैसला लिय़ा है, जिसके तहत अब पीपीएफ और एनएससी जैसे सेविंग स्कीम अप्रवासी भारतीयों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+