पटरी से उतरी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस हुई रवाना, रूट पर यातायात सामान्य

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शनिवार को एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना होते-होते बची। दिल्ली-राजेंद्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस गाजियाबाद के पास पटरी से उतर गई। एक्सप्रेस दिल्ली से राजेंद्रनगर के लिए कुछ देर पहले दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि, गाजियाबाद के कोटगांव के पास संपूर्ण क्रांति की पावर कार पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना के किसी के भी घायल होने की खबर नहीं हैं। रेलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया।

train

उत्तर रेलवे के अधिकारियों ट्रेन के पटरी से उतरने की पुष्टि करते हुए कहा कि, ट्रेन का पावर कोच गाजियाबाद के नजदीक शाम 6:40बजे पटरी से उतर गया। रेलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर याता फिर से सामान्य हो गया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन की अंतिम बोगी से जिस कपलिंग से जुड़ी हुई थी वह ढीली बताई गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसमें लॉक भी नहीं लगा था। गाजियाबाद स्टेशन से कोटगांव फाटक की ओर बढ़ते ही ट्रेन में तेज आवाज आने लगी। आवाज सुनते ही अंतिम जनरल बोगी में भगदड़ मच गई। जनरेटर व लगेज वैन के पहिए पटरी से उतर गए व करीब 500 मीटर तक खिसकते रहे। ट्रेन की गति धीमी बताई गई थी। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+