मध्यप्रदेश में रिजल्ट आने से पहले लग गए कांग्रेसी मंत्रियों के स्वागत के पोस्टर
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में 24 घंटे से भी कम का वक्त शेष है। मतदान के बाद एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी मालूम पड़ता है और 15 सालों के बाद पार्टी की सत्ता में वापसी की संभावनाएं प्रबल नजर आ रही हैं। एग्जिट पोल्स के इन्हीं आंकड़ों से उत्साहित कांग्रेस पार्टी के भोपाल स्थित कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है।

इस पोस्टर में मध्य प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया है। साथ ही लिखा गया है, 'कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का अभिनंदन', एक और पोस्टर इसी क्रम में दिखाई दे रहा है जिसमें 'भावी मंत्रियों और विधायकों का अभिनंदन' किया जा रहा है। दरअसल, मतगणना के बाद कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद से ही ये पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया था और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ कमलनाथ का भी यही कहना था कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा। विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान के बाद कमलनाथ दावा कर रहे हैं कि पार्टी 140 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications