वोटिंग के बाद सरकार लगाएंगी महंगाई का करंट, 15 रु. बढ़ सकते हैं LPG के दाम

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रसोई गैस का सिलिंडर के दाम 15 रुपये तक बढ़ सकता है। दूर दराज के इलाकों में रहने वालों के लिए इस इज़ाफे का असर सबसे ज़्यादा हो सकता है। दरअसल तेल मंत्रालय ने तेल कंपनियों को डिलीवरी चार्ज और ट्रांसपोर्ट चार्ज में बढ़ोत्तरी की इजाज़त दी है। अगर ऐसा हुआ तो गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपए तक बढ़ सकते है। हलांकि अभी कैबिनेट से इस बात की मंजूरी नहीं मिली है।
चुनावी साल होने की वजह से इस फैसले को अमल में लाने के लिए राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की मुहर का इंतज़ार किया जा रहा है। ऐसे में जानकारों की माने तो विधानसबा चुनाव खत्म होने के बाद इस मसले पर फैसला जल्द आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications