Char Dham Kapat: इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के कपाट
गढ़वाल। चार धाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है इसलिए शीतकाल के लिए तीन धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में इन तिथियों की घोषणा की गई।

इस दिन बंद होंगे कपाट
- बद्रीनाथ धाम कपाट 17 नवंबर की शाम 5 बजकर 13 मिनट पर बंद होंगे।
- केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज के अवसर पर 29 अक्टूबर को बंद होंगे।
- जबकि गंगोत्री के कपाट अन्नकूट पर्व पर 28 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।
- केदारनाथ धाम के कपाट 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे।
- वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।
ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में बद्री-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग की गणना के अनुसार तिथियों का ऐलान किया गया। इसके तहत मदमहेश्वर के कपाट 21 नवंबर को प्रातः सात बजे और तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications