Poor Lady Row: 'कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया',सोनिया गांधी पर भड़के PM मोदी
Poor Lady Row: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से आज बजट सत्र की शुरुआत हुई लेकिन पहले दिन ही सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'Poor Lady' बताया जिस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति भवन ने इसे अपमानजनक बताया है।
पीएम मोदी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस के शाही परिवार ने आज एक बार फिर से अपना रूप दिखा दिया कि वो देश के गरीब लोगों के बारे में क्या सोचते हैं, उनकी क्या विचारधारा है।'

'देश की महामहिम गरीब उड़ीसा के परिवार से आती हैं, वो हिंदी भाषी नहीं बल्कि उड़िया भाषी हैं, उन्होंने यहां तक सफर बहुत संघर्षों से तय किया है। उन्होंने आज संसद में बेहतरीन ढंग से अभिभाषण को प्रस्तुत किया लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया।'
'कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान' (Poor Lady Row)
'उनके एक सदस्य ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बोला तो एक ने एक कदम आगे जाते हुए उन्हें पुअर लेडी बताया, इन लोगों ने एक महिला के साथ-साथ देश के राष्ट्रपति का भी अपमान किया है और यही नहीं उन्होंने एक बार फिर से बता दिया कि वो आदिवासियों के बारे में क्या सोचते हैं, उन्होंने Tribals का अपमान किया है।'
'राष्ट्रपति के गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है' (Poor Lady Row)
पीएम मोदी की तरह से राष्ट्रपति भवन की ओर से भी सोनिया गांधी के बयान निंदा की है और कहा है कि ' राष्ट्रपति के गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।राष्ट्रपति किसी भी समय थकी हुई नहीं थीं। हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थका देने वाला नहीं हो सकता, कांग्रेस नेताओं ने हिंदी जैसी भाषाओं में भारतीय मुहावरों और संवादों को गलत समझा है। इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदा के योग्य है।'
क्या कहा था सोनिया गांधी ने? (Poor Lady Row)
मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद संसद परिसर में अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ीं सोनिया गांधी से जब मुर्मू के भाषण पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक चुकी थीं, बेचारी, वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, पुअर लेडी'।
भाषण बोरिंग और थकाऊ था: प्रियंका गांधी
तो वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि 'भाषण बोरिंग और थकाऊ था और उसमें कुछ भी नया नहीं था, जिसके बारे में सुनकर कुछ नया लगे।'
सोनिया गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं(Poor Lady Row)
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के शब्दों की निंदा की। उन्होंने कहा, 'मैं और हर भाजपा कार्यकर्ता भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सोनिया गांधी द्वारा 'बेचारी' शब्द के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हैं। जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी की अभिजात्य, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है।"
राष्ट्रपति को बेचारा कहना अस्वीकार्य (Poor Lady Row)
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी गांधी की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को "बेचारा" कहना अस्वीकार्य है।'












Click it and Unblock the Notifications