क्या होता है सर्वाइकल कैंसर, जिसने ली पूनम पांडे की जान? बजट में मोदी सरकार ने भी किया इसपर ऐलान

Poonam Pandey death caused by Cervical cancer: हाल ही में पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मौत की खबर पोस्ट होने के घंटों बाद भी फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये सच है या फिर कोई प्रैंक। या हो सकता है किसी ने उनकी आईडी हैक कर दी हो। मगर मैनेजर की पुष्टि के साथ ही इस खबर पर भी ठप्पा लग गया कि पूनम हमारे बीच अब नहीं रहीं।

पूनम पांडे की मौत की वजह भी पोस्ट के साथ ही सामने आई है। पोस्ट में बताया गया है कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है। ऐसे में हर किसी के लिए... खासकर महिलाओं के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि ये किस तरह का कैंसर है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

Poonam Pandey

वित्त मंत्री ने किया जिक्र
आपको बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने बजट पेट किया तो इसमें सर्वाइकल कैंसर का भी जिक्र था। सिर्फ जिक्र ही नहीं बल्कि इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी। इसमें 9-14 साल की लड़कियों के फ्री वैक्सीनेशन की बात पर जोर दिया गया है। इससे सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey Last Post: मौत से पहले क्या थी पूनम पांडे की आखिरी पोस्ट? बोलीं- फंस गई...

अब ये जान लेते हैं कि सर्वाइकल कैंसर होता क्या है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है?

संभोग का सर्वाइकल कैंसर कनेक्शन...
सर्वाइकल कैंसर... एक ऐसा कैंसर है, जो सर्विक्स में होता है। इससे पहले ये जानना जरूरी है कि सर्विक्स क्या होता है। सर्विक्स गर्भाशय का निचला भाग होता है, जो कि योनि से जुड़ा हुआ होता है।

सर्वाइकल कैंसर के ज्यादातर मामले ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण होते हैं। एचपीवी एक ऐसा वायरस है, जो संभोग करने के दौरान एक इंसान से दूसरे में फैल सकता है।


जो लोग यौन रूप से ज्यादा सक्रिय होते हैं, उनमें HPV संक्रमण होने की संभावना थोड़ी ज्यादा होती है। हालांकि, हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम इस संक्रमण को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर किसी इंसान में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो ये संक्रमण बढ़ने के चांसेज बहुत ही ज्यादा बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey की मौत की पोस्ट ने मचाया बवाल! आखिर किस बीमारी से गई एक्ट्रेस की जान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+