Poonam Pandey Last Post: मौत से पहले क्या थी पूनम पांडे की आखिरी पोस्ट? बोलीं- फंस गई...
Poonam Pandey Instagram Post: पूनम पांडे के निधन की खबर ने फैंस को सदमे में डाल दिया है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनके निधन का पोस्ट सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। अब इस बीच अभिनेत्री का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे व्हाइट ब्रालेट में नजर आ रही हैं।
पूनम पांडे ने मौत से महज 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वे व्हाइट ब्रालेट और पैंट में नजर आ रही हैं। पूनम इस पोस्ट में शिप में दिख रही हैं, जिसपर लोगों ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के भी कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ शिप पर नजर आ रही हैं। व्हाइट ब्रालेट में पूनम फैंस को हमेशा की तरह इंप्रेस करती दिखीं। हालांकि, अब जब उनकी मौत की खबर सामने आ रही है तो पूनम के फैंस उनकी आखिरी पोस्ट पर दुख जता रहे हैं। फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
देखिये पूनम पांडे का आखिरी इंस्टा पोस्ट...
बताते चलें कि इससे पहले भी पूनम ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे उसी ब्रालेट को पहने नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में पूनम ने लिखा है कि अपनी पसंद के कपड़े और अलमारी की अव्यवस्था के बीच फंसी हुई हैं। ये स्ट्रगल रीयल है।












Click it and Unblock the Notifications